सीतापुर: खगसिया मऊ के पास सड़क पर जा रही बुजुर्ग महिला को बाइक ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के खगसिया मऊ के पास सड़क पर जा रही बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार बाइक में जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई थी घायल महिला को उपचार के लिए परिवार वालों के द्वारा सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां उपचार जारी है।