दतिया नगर: मोहना हनुमान मंदिर के पास पलटी बस, पुलिस के 29 जवान घायल
भांडेर रोड मोहना हनुमान मंदिर के पास शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे बस पलटने से 29 पुलिस के जवान घायल हो गए हैं। बस में 40 जवान सवार थे। ये सभी सीएम डॉक्टर मोहन यादव के भांडेर में आयोजित चुनावी कार्यक्रम में ड्यूटी के बाद लौट रहे थे। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।