सोहागपुर: शहडोल रेलवे स्टेशन से नंदी गौसेवा ने मृतक का शव सम्मानपूर्वक घर पहुँचाकर मानवता दिखाई
नंदी गौसेवा के गौसेवकों ने मानवता की मिसाल पेश की। शहडोल रेलवे स्टेशन से एक मृतक के शव को उनके घर चुनिया पहुँचाने की जिम्मेदारी निभाई गई। समाजसेवी रंजीत बसाक को सूचना मिली कि मृतक के परिजनों के पास शव ले जाने का साधन नहीं था। उन्होंने निःशुल्क शव वाहन उपलब्ध कराकर सेवा प्रदान की। सूचना मिलते ही गौसेवक मौके पर पहुँचे और शव को सम्मानपूर्वक घर तक पहुँचाया।