सोहागपुर: सिंहपुर पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को टेटकी गांव से पकड़ा माननीय न्यायालय में किया पेश
शहडोल जिले के सिंहपुर पुलिस ने शनिवार को लगभग 12:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि काफी समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को पुलिस ने टेटकी गांव से पकड़ा है,पुलिस ने बताया है कि विजय सिंह गोड को पुलिस ने पकड़ा है इस कार्यवाही में थाना प्रभारी के नेतृत्व पर सहायक उप निरीक्षक राजेश जाटव भागचंद चौधरी की अहम भूमिका रही है।