पतरातू: पतरातु थाना और भुरकुंडा ओपी में ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
पतरातु थाना व भुरकुंडा ओपी परिसर में सरहुल,ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता पतरातु थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता ने किया वहीं भुरकुंडा ओपी में एसआई अभिनाश कुमार की अध्यक्षता में हुई, बैठक में मुख्य रूप से पतरातु एसडीपीओ गौरव गोस्वामी एवं बीडीओ मनोज गुप्ता,अंचलाधिकारी मनोज चौरसिया, पुलिस निरीक्षक सतेंद्र कुमार उपस्थित हुए।