सारणी। म्यूचुअल फंड और ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से रुपए दोगुना करने का लालच देकर लाखों की धोखाधड़ी करने के मामले में सारणी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे सारणी पुलिस ने इस बहुचर्चित ठगी मामले में मुख्य आरोपी की सह-आरोपिया युवती को गिरफ्तार किया है। वही आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है ।