बानो: हुडदा जमतई में जिला परिषद मद से बन रहे कॉप्लेक्स का जिप अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, तत्काल काम रोकने का निर्देश
Bano, Simdega | Jul 4, 2026 बानो के हुर्डा-जमतई पंचायत में जिला परिषद मद से बन रहे जिला परिषद कॉम्प्लेक्स में घटिया निर्माण पर जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग ने कड़ी आपत्ति जताई है। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान उन्होंने तत्काल काम रोकने का आदेश दिया। निरीक्षण में सामने आया कि विभाग ने बिना भूमि पूजन के ही निर्माण शुरू कर दिया था। मौके पर इस्तेमाल हो रही ईंटों की गुणवत्ता भी बेह