हाथरस: दहेज में बाइक व जेवर की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की फांसी लगाकर की हत्या, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की घटना प्रकाश में आई है। परिजनों ने दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराल पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। विवाहिता को संदिग्ध परिस्थिति में जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की गर्दन पर चोट की निशान पाए गए हैं।