भिवानी: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों के बच्चों के लिए बनाई गई ई- लाइब्रेरी, क्रेच व जिम का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री वरुण सिंगला आईपीएस ने पुलिस लाइन भिवानी में ई- लाइब्रेरी के प्रांगण में पौधरोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़, पौधे, जल को बचाने का संकल्प लें। इससे पर्यावरण के साथ मानव जीवन सुरक्षित हो सकेगा। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पेड़ जितना पर्यावरण के लिए जरूरी हैं उतना ही हम सब के लिए। पेड़ हमें आक्सीजन देते हैं।