औरैया: कोतवाली क्षेत्र के साईं मंदिर के समीप पुलिस मुठभेड़ में ₹25000 का इनामी गिरफ्तार
अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में कोतवाली पुलिस एवं SOG द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही में शनिवार की रात्रि करीब 12:25 बजे साईं मंदिर के पास चैकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में कोतवाली औरैया में 25000 का इनामिया वांछित अभियुक्त राजदीप राजावत पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।