स्याना कोतवाली परिसर में कोतवाल के स्थानांतरण पर पुलिस सहकर्मियों और गणमान्य लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ दी विदाई
Siyana, Bulandshahr | Mar 30, 2026
स्याना कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा का स्थानांतरण शिकारपुर कोतवाली प्रभारी के रूप में होने पर पुलिस सहकर्मी व नगर के गणमान्य लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ फूलमाला पहनकर विदाई दी। सोमवार को कोतवाली परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में कोतवाली में तैनात समस्त पुलिस सहकर्मी एवं नगर के दर्जनों गणमान्य लोगों ने फूल माला पहनकर विदा किया।