धमतरी: दिल छू लेने वाला वीडियो, भीषण गर्मी में आइसक्रीम खाते नजर आया गाय का बछड़ा
धमतरी जिले से आज रविवार को दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, आमतौर पर हम सोचते हैं कि आइसक्रीम का आनंद सिर्फ इंसान ही लेते हैं। लेकिन आज यह धारणा कुछ बदलती हुई नजर आई। नगर पंचायत नगरी में एक अनोखा और मनमोहक नज़ारा देखने को मिला। जब इस भीषण गर्मी में एक गाय का बछड़ा बड़े ही चाव और उत्साह के साथ आइसक्रीम का स्वाद लेता दिखा।