बड़गांव: उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में चाकू से हमला करने वाले 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
उदयपुर, 24 जनवरी 2025 – उदियापोल चौराहे पर ठेला लगाने वाले केशरीमल लबाना पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों को सूरजपोल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। सीसीटीवी व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों अभिषेक उर्फ गोलू (निवासी जोगीवाड़ा) और कपिल (निवासी धोली बावड़ी) को पकड़ा गया। पुलिस ने चाकू व स्कूटी जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।