सोहागपुर: रास्ता रोककर गाली गलौज एवं मारपीट करने वाले की पुलिस अधीक्षक से हुई शिकायत वार्ड क्रमांक 11 का मामला
शहडोल जिले के वार्ड क्रमांक 11 के रहने वाले प्रिंस द्विवेदी सोमवार को लगभग 3:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एक शिकायत पत्र पुलिस अधीक्षक को सौपा है, शिकायत पत्र में कहा है कि प्रिंस सिंह के द्वारा रास्ता रोककर मारपीट किया गया है,और गाली गलौज की गई है,कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायत पत्र सौपा है,और कार्यवाही की बात शिकायत पत्र में कही है।