पालकोट: अलंकेरा दुर्गा पूजा समिति की बैठक संपन्न, नई कमेटी का गठन और नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का निर्णय
Palkot, Gumla | Sep 14, 2025 पालकोट प्रखंड के अलंकेरा स्थित दुर्गा पूजा समिति की आवश्यक बैठक आज दिनांक 14 सितम्बर 2025 को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रोहित कुमार सिंह ने की। इस बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समिति ने निर्णय लिया कि इस बार दुर्गा पूजा में भक्तों के लिए विशेष आकर्षण रखा जाएगा।साथ ही सर्वसम्मति से पुरानी कमिटी को भंग की गई।