अरेराज में सोमेश्वर प्लस टू विद्यालय को आदर्श एवं मध्य विद्यालय बालक को पिंक मतदान केंद्र बनाया गया। जहां मतदाताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई गई। आदर्श मतदान केंद्र को बैलून से सजाया गया। साथ ही पिंक मतदान केंद्र पर महिला मतदान कर्मियों ने मतदान संपन्न कराया। मतदाताओं को दोनों मतदान केंद्र पर मतदान करने में सुविधा मिली। जानकारी मंगलवार की शाम पांच बजे दी गई