मऊरानीपुर: मंडी में दबंग फल विक्रेता का आतंक, कम तौल का विरोध करने पर ग्राहक की आंखों में झोंकी लाल मिर्च
मऊरानीपुर की नवीन गल्ला मंडी में कम आम तौलने का विरोध करने पर फल विक्रेता ने ग्राहक उमेश कुशवाहा के साथ मारपीट कर उसकी आंखों में लाल मिर्च झोंक दी। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।