पूर्णिमा के उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार द्वारा शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे बी. कोठी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ग्राम पंचायत गोरिपुर पहुंचकर पंचायत भवन के सामने निर्मित किए जा रहे खेल मैदान के कार्य की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता,स्थल पर चल रही गतिविधियों का