लालगंज थाना क्षेत्र के लंगड़ी पाकड़ चौक पर शुक्रवार दोपहर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दो बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक को हिरासत में लिया। जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर अलग हो गए, जिसमें चालक फरार हो गया, जबकि पीछे बैठे युवक को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी में उसके पास से 750 एमएल की दो बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार युवक