हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर एनएच-54 पर तूड़ी से भरी ओवरलोड पिकअप पलटी, बड़ा हादसा होते टला
जिला मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-54 पर रविवार को तूड़ी से भरी एक ओवरलोड पिकअप अचानक पलट गई। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई राहगीर या अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप में क्षमता से अधिक तूड़ी भरी हुई थी।