पिपरिया: पिपरिया प्रखंड के पवई गांव में हुई हत्या मामले में फरार चल रहे मुखिया पति को एसटीएफ ने देवघर से किया गिरफ्तार
पिपरिया प्रखंड के पवई गांव में 18 दिसंबर 2024 को हुई हत्या मामले में एसटीएफ बिहार द्वारा फरार हत्यारोपी मुखिया पति पंकज कुमार को देवघर से गिरफ्तार किया है. एसटीपीओ शिवम कुमार द्वारा बुधवार अपराह्न 8 बजे सूरजगढ़ा थाना में इसे लेकर प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई. सूरजगढ़ा थाना कांड संख्या 338/24 मामले में पंकज कुमार घटना के बाद से फरार चल रहा था.