जयसिंहनगर: करकी के धान उपार्जन केंद्र में महिलाओं द्वारा धान निकालने का वीडियो हुआ वायरल
जिले जयसिंहनगर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करकी में बनाएं गए धान उपार्जन केंद्र में खरीदी गई धान की बोरियों से महिलाओं के द्वारा धान निकालने का वीडियो सोशल मीडिया में शनिवार की शाम 5 बजे बजे से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बारे में बताया गया है कि धान खरीदी केंद्र में स्वसहायता समूह के द्वारा धान खरीदी की जा रही है।