₹16 करोड़ के पुल पर उठे सवाल, सीएम धामी बोले- 'पुल सुरक्षित, एप्रोच रोड की हो रही मरम्मत'
देहरादून-पांवटा साहिब मार्ग पर नंदा की चौकी में हाल ही में बने ₹16 करोड़ के पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुल को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है, केवल एप्रोच रोड धंसी है, जिसकी मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी पाई जाती है, तो मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#Uttarakhand #PushkarSinghDhami #NandaKiChowki #Bridge #Dehradun #BreakingNews #UttarakhandNews #PahadSamachar