माचलपुर क्षेत्र के धनौदा गांव में शुक्रवार को करीब 3 बजे पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार राजेश दांगी को टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार राजेश की मौके पर मौत हो गई वहीं वाहन चालक मौके से फरार हो गया ।सूचना के बाद पुलिस पहुंची जहां अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।