मिर्ज़ापुर: पड़री थाना क्षेत्र के कपासौर गांव के पास अर्टिगा कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, मासूम बच्चा समेत दंपत्ति घायल, रेफर किए गए
बताते चले कि बुधवार की सुबह 8:30 बजे कपसौर गांव के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार एक ही परिवार के तीन लोग 44 वर्षीय किशोर कुमार उनकी पत्नी 40 वर्षी अनीता और 6 वर्षी बेटे रौनक को टक्कर मार दी तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए पड़री थाना क्षेत्र के धर्मदेवा छटहा गांव के निवासी हैं घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मिर्जापुर रेफर हुए