बदायूं: उझानी के मानकपुर गांव में 'या हुसैन' की सदाओं के बीच गमगीन माहौल में दफन किए गए ताजिये, अकीदतमंद लोगों ने जमकर की छबीले
Budaun, Budaun | Jun 26, 2026 बदायूं जनपद के थाना उझानी क्षेत्र के ग्राम मानकपुर गांव में मोहर्रम की 10 वीं तारीख के अवसर पर गमगीन माहौल के बीच ताजियों का जुलूस निकाला गया। पूरे गांव में "या हुसैन, या हुसैन" की सदाएं गूंजती रहीं और अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम किया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार ताजियों को करबला ले जाकर दफन किया गया।