चंडी: कांग्रेस प्रत्याशी अरुण बिंद ने हरनौत विधानसभा से नामांकन दाखिल कर चंडी प्रखंड का भ्रमण किया
Chandi, Nalanda | Oct 17, 2025 हरनौत विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अरुण बिंद ने नामांकन पर्चा दाखिल के बाद शुक्रवार की शाम पांच बजे चंडी प्रखंड के किया भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान अरुण बिंद ने जनता से आशीर्वाद मांगा और कहा कि हम हरनौत विधानसभा की जनता के भरोसे मैदान में हैं। अब जनता ही हमारी पार्टी है, जनता ही हमारा सिंबल। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिद्धांत और सम्मान की लड़ाई है।