जरीडीह: बारू के चांदो में 9 दिवसीय श्री श्री 108 रामचरितमानस नवाहन् परायण पाठ महायज्ञ का भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
Jaridih, Bokaro | Mar 30, 2024 चांदो में 9 दिवसीय श्री श्री रामचरितमानस नवाहन् परायण पाठ महायज्ञ का शुभारंभ गाजे बाजे व भव्य कलश शोभायात्रा के साथ किया गया। इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालु महिलाये व युवतियों ने जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए कलश उठाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ 9 दिवसीय महायज्ञ के भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए।