जरीडीह: अराजू में 8 दिवसीय श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान कथा सह महारुद्र यज्ञ का भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
Jaridih, Bokaro | Mar 30, 2024 अराजू पंचायत में आठ दिवसीय श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान कथा सह महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ गाजे बाजे व भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालु महिलाओं व युवतियों ने जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए कलश उठाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर इस छह दिवसीय महायज्ञ के भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए।