जरीडीह: तांतरी उतरी के तोताडीह में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल
Jaridih, Bokaro | Mar 29, 2024 तांतरी उतरी पंचायत स्थित तोताडीह में सरहुल पूजा समिति ने धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ प्रकृति पर्व सरहुल का आयोजन किया। इस दौरान विधि विधान से नायके बाबा ने सरना स्थल पर पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। वही सरहुल महोत्सव में मुख्य रूप से तांतरी उतरी पंचायत मुखिया गिरेंद्र मिश्रा सहित कई समाजसेवी जनप्रतिनिधियों शामिल हुए।