घोसी: घोसी में धूमधाम से मनाया गया दीपावली का त्योहार, दीपों की झिलमिलाहट से नगर जगमगाया
Ghosi, Mau | Oct 21, 2025 दीपों का पर्व दीपावली घोसी में बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर के हर कोने में रोशनी, सजावट और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। लोगों ने घरों, दुकानों और मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित कर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। घोसी नगर दीपों की रोशनी में नहाया नजर आया। बच्चों ने आतिशबाज़ी कर त्योहार की खुशियां मनाई वहीं महिलाओं ने