सिवनी: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार का सिवनी आगमन, हुआ भव्य स्वागत
Seoni, Seoni | Jun 18, 2026 भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार के प्रथम सिवनी आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गुरुवार को बारापत्थर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में विधायक दिनेश राय मुनमुन सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर पवन पाटीदार का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई।