प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के तहत शहर की विभिन्न बस्तियों में से भव्य शोभायात्राएँ एवं मंगल कलश यात्राएँ निकाली गईं, जिनमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सनातन संस्कृति व सामाजिक एकता का अनूठा संदेश दिया। इस महाआयोजन ने पूरे शहर में धार्मिक उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण निर्मित किया।