मंझनपुर: बड़ी अधौली में खाना लेकर खेत जा रही 60 वर्षीय महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
महेवा घाट इलाके के बड़ी अधौली गांव में रविवार की देर शाम एक अज्ञात वाहन ने 60 वर्षीय महिला को टक्कर मार दिया था। महिला खाना लेकर खेत जा रही थी।महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था जहां सोमवार की दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई है बताया जाता है कि 60 वर्षीय महिला आयशा ब पत्नी निजाम अली को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जुट गई है।