मनीअड्डा जेल के पास सोमवार की रात 8:00 बजे शराब लेकर आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार युवक असंतुलित होकर ई- रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ई- रिक्शा पर सवार दो लोग और बाइक सवार युवक भी बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद बाइक सवार युवक शराब के साथ भागने लगा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया।