झिरन्या विकासखंड की ग्राम पंचायत रतनपुर में निस्तार तालाब का जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ किया गया है। जनपद पंचायत के सीईओ ने 09 जून को मौके पर पहुंचकर इस कार्य का निरीक्षण किया। पुराने निस्तार तालाब का जीर्णोद्धार होने से ग्रामीणों को निस्तार के लिए लंबे समय तक पानी मिलते रहेगा।