जिले में प्री मानसूनी गतिविधियां जनजीवन को प्रभावित भी कर रही है। भीकनगांव जनपद में चली तेज हवा- आंधी से कई घरों को नुकसान पहुंचा है तो गांव पोई में एक मकान की दो दीवार ढह जाने से घर में मौजूद तीन सगी बहने जिनकी उम्र महज 10,6 और 3 वर्ष है, दबने से घायल हो गई, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।