खरगोन में हिन्द रक्षक वीर महाराणा प्रताप की जयन्ती पर रविवार को राजपूत समाज ने सेवा दिवस के रूप में मनाई। जिला अस्पताल में समाजनो ने मरीजो को फल वितरित कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसके बाद गायत्री मन्दिर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।