मुरैना नगर: बेटे के एडमिशन को मथुरा जा रहे पिता की मुरैना स्टेशन पर कटी जेब, संदिग्ध जेबकतरा दबोचा,जीआरपी ने दर्ज किया मामला।
मुरैना के पढ़ावली निवासी राजकिशोर शर्मा बेटे के एडमिशन के लिए शनिवार शाम मथुरा जा रहे थे।रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय अज्ञात युवक ने उनकी जेब काट ली। जेब में 5100 रुपये और जरूरी दस्तावेज थे। आभास होते ही उन्होंने संदिग्ध को पकड़कर जीआरपी के हवाले कर दिया। बीती देर रात पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।