बिहटा के नेउरा थाना क्षेत्र के नेउरी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। जिसमें एक किशोर घायल हो गया। घायल किशोर की पहचान रिंकू कुमार के रूप में की गई है। जिसका उपचार स्थानीय निजी क्लीनिक में चल रहा है। मामला शुक्रवार की रात्रि करीब 8:05 की है।