बिहारीगंज: बिहारीगंज में प्रशासनिक चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच 68.77% मतदान, महिलाओं की रही बढ़त
बिहार विधानसभा चुनाव के तहत बिहारीगंज प्रखंड में 68.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 60,793 मतों में से 32,452 महिलाओं और 28,431 पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ और प्रशासन की सतर्कता से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।