मोदनगंज: चरुइ गांव में अखंड संकीर्तन का हुआ समापन,लोगों के बीच बांटे गए प्रसाद.
मोदनगंज प्रखंड के चरुइ पंचमुखी हनुमान मंदिर में पिछले 24 घंटे से जारी अखंड संकीर्तन गुरुवार के शाम समाप्त हो गई.इस अखंड संकीर्तन में आसपास के गांव से सैकड़ो की संख्या में लोग भाग ले रहे थे .अखंड संकीर्तन से इलाके का पूरा वातावरण भक्तिमय बना था.अखंड संकीर्तन के समापन के साथ ही लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. इस मौके पर भाजपा के कई कार्यकर्ता भी शामिल हुए