मोदनगंज: गांव चलो अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई गांवों का किया दौरा.
गांव चलो अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र के कई गांव का दौरा किया.इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड क्षेत्र के देवरा मठ, दौलतपुर गांव का दौरा कर लोगों को केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में जानकारी दी . टीम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष निरंजन कुमार ने किया. मौके पर जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव समेत कई लोग शामिल थे