मोदनगंज: प्यारी मोहल्ला स्थित उर्दू विद्यालय में फाइलेरिया रोकथाम की दवा खाने से बच्चों के अचानक बिगड़ी तबीयत
जहानाबाद के प्यारी मोहल्ला स्थित उर्दू विद्यालय में फाइलेरिया रोकथाम की दवा खाने से 30 से 40 बच्चों की अचानक तबियत बिगड़ने लगी। सभी बच्चों को स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं की मदद से सदर अस्पताल में लाया गया है। जहां की इलाज जारी है। इस संबंध में मौजूद लोगों ने जानकारी दी की फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जैसे ही फाइलेरिया रोकथाम की दवा खिलाई गई यह हालत हुई।