बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के अहलादपुर में दबंगों ने व्यक्ति को पीट-पीट कर किया घायल
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के अहलादपुर में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को पीट-पीट कर घायल कर दिया गया। जिसमें हुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। दबंगों ने जमीनी विवाद में उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।