बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के चौकी चौराहा पर दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
कोतवाली थाना क्षेत्र के चौकी चौराहा पर दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर पीटा गया है। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की पुलिस से शिकायत की गईहै। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।