बांका जिला जदयू अध्यक्ष पद पर अमरेंद्र पटेल को दूसरी बार मौका दिया गया। तीन दिन पूर्व ही बांका में जिला जदयू अध्यक्ष पद का चुनाव होना था। जिसमें अमरेंद्र पटेल सहित चार नेता के द्वारा दावेदारी कर दिए जाने व सहमति नहीं बनने पर निर्वाचित पदाधिकारी ने प्रदेश मुख्यालय चारों का नाम भेज दिया था। मंगलवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे प्रदेश से अमरेंद्र पटेल को घोषित किया।