दातागंज: दातागंज क्षेत्र के समरेर में बने कृषि विज्ञान केंद्र के विस्तार को लेकर विधायक ने किया भूमि पूजन।
रविवार दोपहर 3 बजे के लगभग दातागंज क्षेत्र के समरेर में बने कृषि विज्ञान केंद्र के विस्तार को लेकर विधायक राजीव कुमार सिंह ने भूमि पूजन किया है। विधायक ने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य किसानों की आय को दोगुना करना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। समरेर में कृषि विज्ञान केंद्र एक बड़ी उपलब्धि है।