झाझा: झाझा रेलवे स्टेशन के आउटर सिंग्नल के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक हुआ घायल
Jhajha, Jamui | Sep 19, 2024 झाझा रेलवे स्टेशन के आउटर सिंग्नल के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। जिसे डायल 112 की पुलिस की मदद से रेफरल अस्पताल झाझा लाया गया। जहां डॉक्टर ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया लेकिम स्थिति नाजुक देखकर डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया। घायल युवक का पूरा पता लगाने में आरपीएफ जुट चुकी है।