शामली: शामली के लक्ष्मणपुरा में जगत कल्याण के लिए 41 दिनों की अग्नितपस्या कर रहे 3 साधु, 11 जुलाई को होगा समापन
Shamli, Shamli | Jul 2, 2026 शामली जिले के लक्ष्मणपुरा पटनी परतापुर स्थित कुटी मंगलनाथ में योगी बाबा मंगलनाथ, योगी वैभवनाथ और योगी रामनाथ द्वारा 41 दिनों की कठिन पांच धुनी अग्नितपस्या की जा रही है। योगी रामनाथ जी ने बताया कि यह तपस्या जगत कल्याण, आत्मबल और आत्मशांति प्राप्त करने के लिए की जा रही है, जिसका समापन 11 जुलाई को विशाल भंडारे के साथ होगा।